श्री चंद्रप्रभु जिन पूजा जैन धर्म में एक अत्यंत पवित्र और पूजनीय अनुष्ठान है, जो आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु को समर्पित है। इस पूजा का उद्देश्य आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त करना है।
श्री चंद्रप्रभु जिन पूजा का महत्व
भगवान चंद्रप्रभु शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से न केवल आत्मिक शुद्धि होती है, बल्कि यह हमें मोक्ष (मुक्ति) के पथ पर भी अग्रसर करती है। इस पूजा के माध्यम से भक्त अपने जीवन से नकारात्मक कर्मों को दूर कर सकते हैं और मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं।
श्री चंद्रप्रभु जिन पूजा की विधि
पूजा को पारंपरिक रूप से कई चरणों में संपन्न किया जाता है, जिनमें प्रत्येक का अपना विशेष महत्व होता है:
1. आवाहन (भगवान का आह्वान)
पूजा की शुरुआत भगवान चंद्रप्रभु की उपस्थिति को आमंत्रित करने से होती है।
2. अर्घ्य अर्पण (समर्पण और भेंट)
पूजा के दौरान जल, चंदन, चावल, फूल, और फल जैसे पवित्र वस्त्रों को अर्पित किया जाता है।
प्रत्येक वस्तु शुद्धता और भक्ति का प्रतीक होती है।
3. स्तोत्र पाठ और मंत्र जाप
भगवान के गुणों और उनके जीवन की घटनाओं का स्मरण करते हुए भजन और श्लोकों का पाठ किया जाता है।
4. आरती और प्रार्थना
पूजा के अंत में आरती और प्रार्थना की जाती है, जिसमें भगवान से आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा जाता है।
श्री चंद्रप्रभु जिन पूजा के लाभ
- आध्यात्मिक शुद्धि:
इस पूजा के माध्यम से नकारात्मक कर्मों को समाप्त कर आत्मा की शुद्धि होती है। - मानसिक शांति:
यह पूजा मानसिक शांति प्रदान करती है और सांसारिक परेशानियों से मुक्ति दिलाती है। - मोक्ष का मार्ग:
यह भक्तों को मोक्ष प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर करती है।
पूजा करने की विधि (Step-by-Step Guide)
- पूजा स्थल की तैयारी करें:
पूजा के लिए साफ स्थान चुनें और पूजा की सभी सामग्रियों (जैसे जल, चंदन, चावल, फूल, फल) को एकत्र करें। - आवाहन मंत्र:
भगवान चंद्रप्रभु का आह्वान करने के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण करें। - अर्घ्य अर्पण करें:
सभी वस्त्रों को क्रम से अर्पित करें और उनके साथ संबंधित मंत्र पढ़ें। - भगवान के गुणों का स्मरण:
उनके जीवन की शिक्षाओं और गुणों को याद करते हुए भजन और श्लोकों का पाठ करें। - आरती करें:
भगवान की आरती उतारें और दीप जलाकर पूजा संपन्न करें। - आशीर्वाद प्राप्त करें:
अंत में भगवान से क्षमा याचना और आशीर्वाद मांगें।
श्री चंद्रप्रभु जिन पूजा के मंत्र (Mantra)
चारुचरन आचरन, चरन चितहरन चिन्ह चर |
चंद-चंद-तनचरित, चंद थल चहत चतुर नर ||
चतुक चंड चकचूरि, चारि चिद्चक्र गुनाकर |
चंचल चलित सुरेश, चूलनुत चक्र-धनुरधर ||
चर अचर हितू तारन तरन, सुनत चहकि चिर नंद शुचि |
जिनचंद चरन चरच्यो चहत, चितचकोर नचि रच्चि रुचि |1|
धनुष डेढ़ सौ तुंग तन, महासेन नृपनंद |
मातु लछमना उर जये, थापौं चंद जिनंद ||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् |
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः |
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् |
गंगाह्रद निरमल नीर, हाटक भृंग भरा |
तुम चरन जजौं वरवीर, मेटो जनम जरा ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि0स्वाहा |1|
श्रीखण्ड कपूर सुचंग, केशर रंग भरी |
घसि प्रासुक जल के संग, भवआताप हरी ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय भवातापविनाशनाय चन्दनं नि0स्वाहा |2|
तंदुल सित सोम समान, सो ले अनियारे |
दिये पुंज मनोहर आन, तुम पदतर प्यारे ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि0स्वाहा |3|
सुर द्रुम के सुमन सुरंग, गंधित अलि आवे |
तासों पद पूजत चंग, कामबिथा जावे ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि0स्वाहा |4|
नेवज नाना परकार, इंद्रिय बलकारी |
सो ले पद पूजौं सार, आकुलता-हारी ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नेवैद्यं नि0स्वाहा |5|
तम भंजन दीप संवार, तुम ढिग धारतु हौं |
मम तिमिरमोह निरवार, यह गुण धारतु हौं ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि0स्वाहा |6|
दसगंध हुतासन माहिं, हे प्रभु खेवतु हौं |
मम करम दुष्ट जरि जाहिं, या तें सेवतु हौं ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि0स्वाहा |7|
अति उत्तम फल सु मंगाय, तुम गुण गावतु हौं |
पूजौं तनमन हरषाय, विघन नशावतु हौं ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय मोक्षफल प्राप्तये फलं नि0स्वाहा |8|
सजि आठों दरब पुनीत, आठों अंग नमौं |
पूजौं अष्टम जिन मीत, अष्टम अवनि गमौं ||
श्री चंद्रनाथ दुति चंद, चरनन चंद लगे|
मन वच तन जजत अमंद-आतम-जोति जगे||
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभ जिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि0स्वाहा |9|
पंचकल्याणक
कलि पंचम चैत सुहात अली, गरभागम मंगल मोद भरी |
हरि हर्षित पूजत मातु पिता, हम ध्यावत पावत शर्वसिता ||
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्ण पंचम्यांगर्भमंगल प्राप्ताय श्रीचन्द्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं नि0 |1|
कलि पौष एकादशि जन्म लयो, तब लोकविषै सुख थोक भयो |
सुरईश जजैं गिरशीश तबै, हम पूजत हैं नुत शीश अबै ||
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां जन्ममंगल प्राप्ताय श्रीचन्द्र0जि0अर्घ्यं नि0 |2|
तप दुद्धर श्रीधर आप धरा, कलि पौष ग्यारसि पर्व वरा |
निज ध्यान विषै लवलीन भये, धनि सो दिन पूजत विघ्न गये ||
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां तपः कल्याणक प्राप्ताय श्रीचन्द्र0जि0अर्घ्यं नि0 |3|
वर केवल भानु उद्योत कियो, तिहुंलोकतणों भ्रम मेट दियो |
कलि फाल्गुन सप्तमि इंद्र जजें, हम पूजहिं सर्व कलंक भजें ||
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णा सप्तम्यां केवलज्ञान प्राप्ताय श्रीचन्द्र0जि0अर्घ्यं नि0 |4|
सित फाल्गुन सप्तमि मुक्ति गये, गुणवंत अनंत अबाध भये |
हरि आय जजे तित मोद धरे, हम पूजत ही सब पाप हरे ||
ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्ला सप्तम्यां मोक्षमंगल प्राप्ताय श्रीचन्द्र0जि0अर्घ्यं नि0 |5|
जयमाला
दोहा
हे मृगांक अंकित चरण, तुम गुण अगम अपार |
गणधर से नहिं पार लहिं, तौ को वरनत सार |1|
पै तुम भगति हिये मम, प्रेरे अति उमगाय |
तातैं गाऊं सुगुण तुम, तुम ही होउ सहाय |2|
जय चंद्र जिनेंद्र दयानिधान, भवकानन हानन दव प्रमान |
जय गरभ जनम मंगल दिनंद, भवि-जीव विकाशन शर्म कन्द |3|
दशलक्ष पूर्व की आयु पाय, मनवांछित सुख भोगे जिनाय|
लखि कारण ह्वै जगतैं उदास, चिंत्यो अनुप्रेक्षा सुख निवास |4|
तित लोकांतिक बोध्यो नियोग, हरि शिविका सजि धरियो अभोग|
तापै तुम चढ़ि जिनचंदराय, ताछिन की शोभा को कहाय |5|
जिन अंग सेत सित चमर ढार, सित छत्र शीस गल गुलक हार |
सित रतन जड़ित भूषण विचित्र, सित चन्द्र चरण चरचें पवित्र |6|
सित तनद्युति नाकाधीश आप, सित शिविका कांधे धरि सुचाप |
सित सुजस सुरेश नरेश सर्व, सित चित्त में चिंतत जात पर्व |7|
सित चंद नगर तें निकसि नाथ, सित वन में पहुचे सकल साथ |
सित शिला शिरोमणि स्वच्छ छाँह, सित तप तित धार्यो तुम जिनाह |8|
सित पय को पारण परम सार, सित चंद्रदत्त दीनों उदार |
सित कर में सो पय धार देत, मानो बांधत भवसिंधु सेत |9|
मानो सुपुण्य धारा प्रतच्छ, तित अचरज पन सुर किय ततच्छ |
फिर जाय गहन सित तप करंत, सित केवल ज्योति जग्यो अनन्त |10|
लहि समवसरण रचना महान, जा के देखत सब पाप हान |
जहँ तरु अशोक शोभै उतंग, सब शोक तनो चूरै प्रसंग |11|
सुर सुमन वृष्टि नभ तें सुहात, मनु मन्मथ तजि हथियार जात |
बानी जिनमुख सों खिरत सार, मनु तत्व प्रकाशन मुकुर धार |12|
जहँ चौंसठ चमर अमर ढुरंत, मनु सुजस मेघ झरि लगिय तंत |
सिंहासन है जहँ कमल जुक्त, मनु शिव सरवर को कमल शुक्ल |13|
दुंदुभि जित बाजत मधुर सार, मनु करमजीत को है नगार |
सिर छत्र फिरै त्रय श्वेत वर्ण, मनु रतन तीन त्रय ताप हर्ण |14|
तन प्रभा तनो मंडल सुहात, भवि देखत निज भव सात सात |
मनु दर्पण द्युति यह जगमगाय, भविजन भव मुख देखत सु आय |15|
इत्यादि विभूति अनेक जान, बाहिज दीसत महिमा महान |
ताको वरणत नहिं लहत पार, तो अंतरंग को कहै सार |16|
अनअंत गुणनिजुत करि विहार, धरमोपदेश दे भव्य तार |
फिर जोग निरोध अघातिहान, सम्मेदथकी लिय मुकतिथान |17|
वृन्दावन वंदत शीश नाय, तुम जानत हो मम उर जु भाय |
ता तें का कहौं सु बार बार, मनवांछित कारज सार सार |18|
जय चंद जिनंदा, आनंदकंदा, भवभयभंजन राजैं हैं |
रागादिक द्वंदा, हरि सब फंदा, मुकति मांहि थिति साजैं हैं |19|
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रप्रभजिनेद्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा|
छंद चोंबोला
आठों दरब मिलाय गाय गुण, जो भविजन जिनचंद जजें |
ता के भव-भव के अघ भाजें, मुक्तिसार सुख ताहि सजें ||
जम के त्रास मिटें सब ताके, सकल अमंगल दूर भजें |
वृन्दावन ऐसो लखि पूजत, जा तें शिवपुर राज रजें ||
इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)
जैन धर्म की अन्य पूजाएँ जानें
जैन धर्म की अन्य पूजाओं की विधियों और लाभों को जानें।
सभी पूजाओं की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें