श्री विमलनाथ जी जिन पूजा – Shree Vimalnath Jin Pooja

श्री विमलनाथ जी जिन पूजा

भगवान श्री विमलनाथ जी का परिचय

श्री विमलनाथ जी जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर हैं। उनकी पूजा से जीवन में पवित्रता, शांति और समृद्धि का संचार होता है। भगवान विमलनाथ जी को आत्मा की शुद्धता और मोक्ष मार्ग का आदर्श प्रतीक माना जाता है।


पूजा के लिए आवश्यक सामग्री

पूजा को विधिपूर्वक संपन्न करने के लिए निम्नलिखित सामग्री तैयार रखें:

  • पवित्र जल: स्नान और शुद्धिकरण के लिए।
  • चंदन और पुष्प: भगवान को अर्पित करने के लिए।
  • धूप और दीपक: वातावरण को पवित्र करने हेतु।
  • नैवेद्य: फल, मिठाई, और अन्य शुद्ध खाद्य पदार्थ।

श्री विमलनाथ जी जिन पूजा का पाठ

सहस्रार दिवि त्यागि, नगर कम्पिला जनम लिय|
कृतधर्मानृपनन्द, मातु जयसेना धर्मप्रिय ||
तीन लोक वर नन्द, विमल जिन विमल विमलकर|
थापौं चरन सरोज, जजन के हेतु भाव धर||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट्|
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः|
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्|

सोरठाः- कंचन झारी धारि, पदमद्रह को नीर ले |
तृषा रोग निरवारि, विमल विमलगुन पूजिये ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि0स्वाहा |1|

मलयागर करपूर देववल्लभा संग घसि|
हरि मिथ्यातमभूर, विमल विमलगुन जजतु हौं ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय भवातापविनाशनाय चन्दनं नि0स्वाहा |2|

वासमती सुखदास, स्वेत निशपति को हँसै|
पूरे वाँछित आस, विमल विमलगुन जजत ही ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि0स्वाहा |3|

पारिजात मंदार, संतानक सुरतरु जनित|
जजौं सुमन भरि थार, विमल विमलगुन मदनहर ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि0स्वाहा |4|

नव्य गव्य रसपूर, सुवरण थाल भरायके|
छुधावेदनी चूर, जजौं विमल विमलगुन ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नेवैद्यं नि0स्वाहा |5|

माणिक दीप अखण्ड, गो छाई वर गो दशों|
हरो मोहतम चंड, विमल विमलमति के धनी ||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि0स्वाहा |6|

अगरु तगर घनसार, देवदारु कर चूर वर|
खेवौं वसु अरि जार, विमल विमल पद पद्म ढिग||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि0स्वाहा |7|

श्रीफल सेव अनार, मधुर रसीले पावने|
जजौं विमलपद सार, विघ्न हरें शिवफल करें||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय मोक्षफल प्राप्तये फलं नि0स्वाहा |8|

आठों दरब संवार, मनसुखदायक पावने|
जजौं अरघ भर थार, विमल विमल शिवतिय रमण||
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि0स्वाहा |9|

पंचकल्याणक अर्घ्यावली
गरभ जेठ बदी दशमी भनो, परम पावन सो दिन शोभनो|
करत सेव सची जननीतणी, हम जजें पदपद्म शिरौमणी||
ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णादशम्यां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीविमलनाथ जिनेन्द्राय अर्घ्यं0 |1|

शुकलमाघ तुरी तिथि जानिये, जनम मंगल तादिन मानिये|
हरि तबै गिरिराज विषै जजे, हम समर्चत आनन्द को सजे ||
ॐ ह्रीं माघशुक्लाचतुर्थ्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीविमल0 अर्घ्यं नि0 |2|

तप धरे सित माघ तुरी भली, निज सुधातम ध्यावत हैं रली|
हरि फनेश नरेश जजें तहां, हम जजें नित आनन्द सों इहां ||
ॐ ह्रीं माघशुक्लाचतुर्थ्यां तपोमंगल प्राप्ताय श्रीविमल0 अर्घ्यं नि0 |3|

विमल माघरसी हनि घातिया, विमलबोध लयो सब भासिया|
विमल अर्घ चढ़ाय जजौं अबै, विमल आनन्द देहु हमें सबै ||
ॐ ह्रीं माघशुक्लाषष्ठयां केवलज्ञानप्राप्ताय श्रीविमल0 अर्घ्यं नि0 |4|

भ्रमरसाढ़ छटी अति पावनो विमल सिद्ध भये मन भावनो|
गिरसमेद हरी तित पूजिया, हम जजैं इत हर्ष धरैं हिया ||
ॐ ह्रीं आषाढ़कृष्णाषष्ठयां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीविमल0 अर्घ्यं नि0 |5|

जयमाला
दोहाः- गहन चहत उड़गन गगन, छिति तिथि के छहँ जेम|
तुम गुन-वरनन वरननि, माँहि होय तब केम |1|

साठ धुनष तन तुंग है, हेम वरन अभिराम|
वर वराह पद अंक लखि, पुनि पुनि करौं प्रनाम |2|

जय केवलब्रह्म अनन्तगुनी, तुम ध्यावत शेष महेश मुनी|
परमातम पूरन पाप हनी, चितचिंततदायक इष्ट धनी |3|

भव आतपध्वंसन इन्दुकरं, वर सार रसायन शर्मभरं|
सब जन्म जरा मृतु दाहहरं, शरनागत पालन नाथ वरं |4|

नित सन्त तुम्हें इन नामनि तें, चित चिन्तन हैं गुनगाम नितैं|
अमलं अचलं अटलं अतुलं, अरलं अछलं अथलं अकुलं |5|

अजरं अमरं अहरं अडरं, अपरं अभरं अशरं अनरं|
अमलीन अछीन अरीन हने, अमतं अगतं अरतं अघने |6|

अछुधा अतृषा अभयातम हो, अमदा अगदा अवदातम हो|
अविरुद्ध अक्रुद्ध अमानधुना, अतलं असलं अनअन्त गुना |7|

अरसं सरसं अकलं सकलं, अवचं सवचं अमचं सबलं|
इन आदि अनेक प्रकार सही, तुमको जिन सन्त जपें नित ही|8|

अब मैं तुमरी शरना पकरी, दुख दूर करो प्रभुजी हमरी|
हम कष्ट सहे भवकानन में, कुनिगोद तथा थल आनन में |9|

तित जानम मर्न सहे जितने, कहि केम सकें तुम सों तितने|
सुमुहूरत अन्तरमाहिं धरे, छह त्रै त्रय छः छहकाय खरे |10|

छिति वहि वयारिक साधरनं, लघु थूल विभेदनि सों भरनं|
परतेक वनस्पति ग्यार भये, छ हजार दुवादश भेद लये |11|

सब द्वै त्रय भू षट छः सु भया, इक इन्द्रिय की परजाय लया|
जुग इन्द्रिय काय असी गहियो, तिय इन्द्रिय साठनि में रहियो |12|

चतुरिंद्रिय चालिस देह धरा, पनइन्द्रिय के चवबीस वरा|
सब ये तन धार तहाँ सहियो, दुखघोर चितारित जात हियो |13|

अब मो अरदास हिये धरिये, दुखदंद सबै अब ही हरिये|
मनवांछित कारज सिद्ध करो, सुखसार सबै घर रिद्ध भरो |14|

घत्ताः- जय विमलजिनेशा नुतनाकेशा, नागेशा नरईश सदा|
भवताप अशेषा, हरन निशेशा, दाता चिन्तित शर्म सदा |15|
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथ जिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा|

दोहाः- श्रीमत विमल जिनेशपद, जो पूजें मनलाय|
पूरें वांछित आश तसु, मैं पूजौं गुनगाय ||
इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)

भगवान विमलनाथ जी की पूजा का उद्देश्य

  1. आत्मिक शुद्धता: पूजा आत्मा को शुद्ध करती है और मानसिक शांति लाती है।
  2. विघ्न-बाधाओं का नाश: पूजा से जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण होता है।
  3. सन्मति और सद्गुणों का विकास: यह पूजा सद्गुणों को प्रोत्साहित करती है।
  4. मोक्ष मार्ग का अनुसरण: भगवान विमलनाथ जी की कृपा से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

श्री विमलनाथ जी की पूजा से मिलने वाले लाभ

  • शांति और स्थिरता: यह पूजा मन को स्थिर और शांत बनाती है।
  • आध्यात्मिक उन्नति: भक्त को आत्मिक बल प्रदान करती है।
  • समृद्धि का आशीर्वाद: भगवान की कृपा से सुख-समृद्धि का अनुभव होता है।
  • मोक्ष प्राप्ति: आत्मा को पवित्र कर मोक्ष मार्ग पर अग्रसर करती है।

जैन धर्म की अन्य पूजाएँ जानें

अन्य जैन पूजाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारी श्रेणी पृष्ठ पर जाएँ।
पूरी सूची के लिए यहाँ क्लिक करें

Author: Jain Sattva
Jain Sattva writes about Jain culture. Explore teachings, rituals, and philosophy for a deeper understanding of this ancient faith.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *